बिहार में कोरोना वायरस के 13 नए मामले, अब तक 290 व्यक्ति हुए संक्रमित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 27, 2020

पटना। बिहार में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 13 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 290 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने सोमवार को बताया कि मु़ंगेर जिले में जमालपुर के सदर बाजार में कारोना वायरस संक्रमण के 13 नए मामले सामने आए हैं। इनमें पांच पुरुष तथा आठ महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इस बारे में पता लगाया जा रहा है कि ये लोग संक्रमित कैसे हुए।गौरतलब है कि पटना स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित मुंगेर जिला निवासी एक मरीज और वैशाली जिला निवासी एक मरीज की मौत हो गयी है। बिहार के कुल 38 जिलों में से 22 जिलों में कोविड-19 के मामले सामने आए हैं।बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक मामले मुंगेर में सामने आए हैं। 

मुंगेर में 81, नालंदा में 34, पटना में 33, सिवान में 30, बक्सर में 25, रोहतास में 15, कैमूर में 14, गोपालगंज में 12, बेगुसराय में नौ, गया में छह, भागलपुर एवं पूर्वी चंपारण में पांच-पांच, अरवल में चार, नवादा एवं सारण में तीन-तीन, बांका, औरंगाबाद, वैशाली एवं भोजपुर में दो-दो तथा लखीसराय, मधेपुरा एवं जहानाबाद में एक-एक मामला सामने आया है। ओमान से लौटे सिवान निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 23 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। वहीं कतर से लौटे मुंगेर निवासी एक मरीज के संपर्क में आए 11 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस व्यक्ति की 21 मार्च को मौत हो गयी थी। बिहार में अब तक 16,985 नमूनों की जांच की जा चुकी है और कोरोना वायरस से संक्रमित 56 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 

प्रमुख खबरें

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा

Raksha Bandhan 2026: भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व, जानें सावन पूर्णिमा पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त