कोरोना ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, एक दिन में सर्वाधिक 96,551 मामले, संक्रमितों की कुल तादाद 45 लाख के पार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 11, 2020

नयी दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 96,551 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर शुक्रवार को 45 लाख के पार चले गए। वहीं 1,209 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 76,271 हो गई। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार तक 35 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो गए हैं। मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 45,62,414 हो गए हैं। जबकि 35,42,663 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। मृत्यु दर गिरकर 1.67 प्रतिशत हो गई और मरीजों के ठीक होने की दर 77.65 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में कड़े सुरक्षा पहरे के बीच Jantar Mantar प्रदर्शन, बंद रास्तों से परेशान रहे लोग

दिल्ली में Jantar Mantar की घेराबंदी, 3000 प्रदर्शनकारी हिरासत में लिए गए

Manipur के कामजोंग और उखरुल में armed groups के बीच झड़प, पांच लोगों की मौत

CEC के इस्तीफे की मांग पर Delhi में प्रदर्शन, Arvind Kejriwal और Mamata Banerjee समेत कई नेता हिरासत में