ओडिशा में कोरोना से अब तक 103 मरीजों की हुई मौत, संक्रमण के 647 नए मामले दर्ज

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2020

भुवनेश्वर। ओडिशा में खतरनाक कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से छह और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 103 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि संक्रमण के नए 647 मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 18,757 हो गई। संक्रमण की वजह से छह लोगों की मौत छह जिलों में हुई है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए ओडिशा में प्लाज्मा थेरेपी शुरू 

वहीं 647 नए मामलों में से 431 मामले पृथकवास केंद्र से सामने आए हैं जबकि 216 मोहल्लों से सामने आए। गंजाम में संक्रमण के सबसे ज्यादा 225 नए मामले सामने आए। वहीं कटक में 84 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में फिलहाल 5,715 लोगों का इलाज चल रहा है। अब तक 12,909 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

प्रमुख खबरें

Train Travel Alert! LPG की किल्लत से पैंट्री कार पर संकट, सफर में अब ऐसे करें Food का इंतजाम

India-US Trade Talks पर विराम की खबरें खारिज! वाणिज्य मंत्रालय बोला- बातचीत जारी, डेटा सेंटर हब बनेगा भारत

LPG संकट इतना गहराया? Congress सांसद mohammad jawed का दावा- Parliament में चाय तक नहीं

Sabarimala Temple Dispute | वोट बैंक के लिए बदली विचारधारा! सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश पर LDF का रिवर्स गियर, 50 की उम्र वाली पाबंदी का किया समर्थन