राजस्थान में कोरोना के 24 नये मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 325

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2020

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 24 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर मंगलवार सुबह 325 हो गयी। राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण छह लोगों की मौत हो चुकी है। अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) रोहित कुमार सिंह ने बताया कि जयपुर (तीन), जोधपुर (नौ), बांसवाड़ा (चार), जैसलमेर (सात) और चुरू (एक) जिलों में 24 नये मामले आए हैं।

इन सभी मामलों में मरीजों ने या तो हाल में यात्रा की थी या वे किसी संक्रमित व्यक्ति के करीबी हैं। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 325 हो गयी है।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand