भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 508 हुए, अब तक 10 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 24, 2020

नयी दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक करीब 508 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार तक के आंकड़ों में यह संख्या सामने आई है। मंगलवार सुबह तक के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक देश में कोविड-19 के कुल मामले 492 हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन आंकड़ों में कम से कम 41 विदेशी नागरिक शामिल हैं और अब तक 10 मौत हो चुकी है। देश में 22 नये मामले सामने आने के बाद कोविड-19 से अब भी संक्रमित लोगों की संख्या 446 है। 

पिछले कुछ दिनों में संक्रमण के मामले अचानक बढ़ने के बाद अधिकारियों ने लगभग पूरे देश में लॉकडाउन (बंद) लागू कर दिया है जिसके तहत लोगों के एकत्र होने पर प्रतिबंध हैं और सड़क, रेल एवं हवाई यातायात पर 31 मार्च तक रोक लगा दी गई है।

इसे भी देखें : Delhi में भी Curfew के आसार, देश में Plane, Train, Metro, Bus सब बंद, अब तक 10 मरे 

प्रमुख खबरें

SIR को लेकर दिल्ली-महाराष्ट्र में चुनाव आयोग ने लिया बड़ा फैसला, किया ये बदलाव

Bijapur Eklavya School छात्रा से यौन उत्पीड़न का आरोपी शिक्षक Rajasthan से पकड़ा गया

करते रहिए मीटिंग-मीटिंग, इधर हूतियों ने दाग दी बैलेस्टिक मिसाइल

Nirmala Sitharaman ने कहा, मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देकर दूसरे देशों पर निर्भरता घटा रही सरकार