हिमाचल के हमीरपुर और सोलन में 30 जून तक बढ़ाया गया कोविड-19 कर्फ्यू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2020

शिमला। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर और सोलन जिलों में अधिकारियों ने सोमवार को कोविड-19 कर्फ्यू 30 जून तक बढ़ा दिया। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल मामलों में से एक चौथाई मामले हमीरपुर जिले में हैं। राज्य में घातक विषाणु संक्रमण के अब तक 214 मामले सामने आए हैं जिनमें से हमीरपुर में 63 और सोलन में 21 मामले हैं। राज्य में कोविड-19 से अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। 

अधिकारियों ने बताया कि 10 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद संक्रमण के कुल मामले 214 पर पहुंच गए हैं। राज्य में सामने आए कोविड-19 के 10 नये मामलों में से चार चंबा से, तीन शिमला से, दो कांगड़ा से और एक हमीरपुर से है। इनमें से चार-चार लोग मुंबई और तमिलनाडु से लौटे हैं जबकि दो अहमदाबाद से वापस आए हैं। 

प्रमुख खबरें

प्राइवेट पार्ट पर चोट, खून से सने कपड़े... Premanand Maharaj के आश्रम में क्या छुपाया जा रहा? शिष्य की रहस्यमयी मौत पर भड़के संत

Tripura TTAADC: ग्राम समिति चुनाव के लिए 44 केंद्रों पर मतगणना शुरू

Gurugram में दो गुटों की झड़प के दौरान STF टीम पर हमला, कॉन्स्टेबल घायल

अमृतसर में Punjab Police के ASI पर हमला, बाइक सवारों ने मारी गोली