Coronavirus ने दिया निवेशकों को ''अटैक'', बेहाल हुआ घरेलू शेयर बाजार

By निधि अविनाश | Feb 28, 2020

नई दिल्ली। कोरोना वायरस का प्रकोप न सिर्फ लोगों की जान ले रहा बल्कि दुनिया भर के इकोनॉमी को भी काफी नुकसान पहुंचा रहा है। बता दें कि शुक्रवार को कई देशों के शेयर बाजारों में लगातार पांचवें कारोबारी सत्र में गिरावट देखी गई। इसका असर चीन में तो देखने को मिल ही रहा है लेकिन अब इसका असर भारत के शेयर बाजारों में भी देखने को मिला।

किस-किस कपंनी को हुआ नुकसान?

कोरोना वायरस की महामारी की वजह से शेयर बाजार में बहुत तेजी से गिरावट आई जिसकी वजह से जिन कंपनियों को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है वह फार्मा, रियल्टी, मेटल इंडेक्स, बैंक है। इन कंपनियों के शेयर मार्केट काफी तेजी से नीचे गए है। 

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 1163 अंक यानी 2.93 प्रतिशत गिरकर 38,582.66 अंक पर चल रहा था। एनएसई का निफ्टी भी 350.35 यानी 3.01 प्रतिशत गिरकर 11,282.95 अंक पर चल रहा था।

सेंसेक्स की सभी 30 कंपनियों के शेयर गिरावट में चल रहे थे। टाटा स्टील, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस, एचसीएल टेक और रिलायंस इंडस्ट्रीज में आठ प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें: Honda ने भारत में उतारी BS6 Unicorn बाइक, जानिए कीमत और फीचर्स

बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 143.30 अंक यानी 0.36 प्रतिशत गिरकर 39,745.66 अंक पर और निफ्टी 45.20 अंक यानी 0.39 प्रतिशत टूटकर 11,633.30 अंक पर बंद हुआ था। विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों का पिछले सप्ताह तक मानना था कि यदि चीन ने कोरोना वायरस के संक्रमण पर काबू पा लिया तो वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इस आपदा का मामूली असर पड़ेगा। लेकिन संक्रमित लोगों के नये मामले सामने आते जाने से निवेशकों की धारणा बदली है और वे आर्थिक नरमी को लेकर चिंतित हो उठे हैं।

इसके साथ ही विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की बिकवाली जारी रहने से भी बाजार पर दबाव है। प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को एफपीआई ने 3,127.36 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की। एशियाई बाजारों में चीन के शंघाई कंपोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग, दक्षिण कोरिया के कोस्पी और जापान के निक्की में चार प्रतिशत तक की गिरावट चल रही थी।

अमेरिका का डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज बृहस्पतिवार को 1,190.95 अंक गिरकर बंद हुआ था। यह डाउ जोन्स के इतिहास में सबसे बड़ी एकदिवसीय गिरावट है। 

प्रमुख खबरें

Tilak Nagar Slap Controversy पर Parvesh Verma की सफाई, जरनैल सिंह पर लगाए गंभीर आरोप

गरीब मां के बेटे के PM बनने से Rahul Gandhi अवसाद में: CM Pushkar Singh Dhami

X पर राजनीतिक और खेल चर्चाओं में अप्रत्यक्ष आक्रामकता ज्यादा, GIM के रिसर्च में खुलासा

अस्पताल पर बमबारी और मलबे में फंसे थे Mojtaba Khamenei? ईरानी नेता ने बताई पूरी कहानी