कोरोना के 1 दिन में 3.79 लाख मामले, एक्टिव केस 31 लाख के करीब

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 29, 2021

नयी दिल्ली। देश में बृहस्पतिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 3,79,257 मामले दर्ज किए गए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले 1,83,76,524 हो गए है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30 लाख के पार पहुंच गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में 3,645 लोगों की मौत होने के बाद इस घातक बीमारी के मृतकों की संख्या 2,04,832 हो गई है। लगातार मामले बढ़ने के बीच, देश में उपाचाराधीन मरीजों की संख्या 30,84,814 हो गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का 16.79 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर घटकर 82.10 प्रतिशत हो गई है। आंकड़ों के मुताबिक बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 1,50,86,878 हो गई है। संक्रमण से मौत होने की दर घटकर 1.11 प्रतिशत हो गई है।

प्रमुख खबरें

Koffee With Karan 9 में होगा बड़ा धमाका, पहले एपिसोड में वरुण-जाह्नवी के साथ नजर आएगा कौन?

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, Shahzad Bhatti Network को UAPA में आतंकी संगठन घोषित किया

कोई विदेशी प्रभाव नहीं... UPI फीस पर बाहरी दबाव के आरोप का सरकार ने दिया ये जवाब

सूर्य का राशि परिवर्तन: तुला, वृश्चिक और धनु समेत 6 राशियों के जीवन में होंगे बड़े बदलाव