By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2020
तोक्यो। जापान के तट पर अलग खड़े किए गए क्रूज जहाज डायमंड प्रिंसेस पर कोरोना वायरस की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 355 हो गई है। देश के स्वास्थ्य मंत्री ने रविवार हो यह जानकारी दी। मंत्री कात्सुनोबू कातो ने सरकारी प्रसारक एनएचके पर चर्चा में कहा, ‘‘अभी तक, हमने 1,219 लोगों की जांच की। इनमें से 355 लोग पॉजीटिव पाए गए। उनमें से भी 73 लोगों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे हैं।’’