योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस के नए स्वरूप के बीच अतिरिक्त सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 24, 2020

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) को लेकर चिंताओं के बीच राज्य में अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में एक उच्च स्तरीय बैठक में ‘अनलॉक व्यवस्था’ की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने वायरस के नए स्वरूप के बारे में प्रदेश में जरूरी विशेषज्ञता विकसित किए जाने पर बल दिया है। उन्होंने कोविड उपचार के संबंध में सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। योगी ने कहा कि विदेशों से आए लोगों की सूची बनाकर उनकी जांच (टेस्टिंग) सुनिश्चित कराई जाए। 

प्रमुख खबरें

मर्दानगी की दवा लेंगे ट्रंप के सैनिक? खामनेई ने...युद्ध के बीच पेंटागन के ऐलान ने मचाई हलचल

चाबहार का इतना भयंकर बदला, ईरान ने 15 मिनट में 60 फाइटर जेट उड़ाए? हिल गए ट्रंप

Health Tips: Heart Disease और Diabetes का बढ़ रहा रिस्क, ऑफिस में हर घंटे 5-Minute Break है लंबी उम्र का सीक्रेट Formula

FBI के बाद Punjab-Haryana Police का एक्शन, Angola में दबोचे 2 Gangster