टेक्नोलॉजी का सही इस्तेमाल मानवता के लिए क्रांतिकारी, PM मोदी बोले- आज दुनिया को दिशा दे रहा भारत

By अंकित सिंह | Jul 04, 2022

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में डिजिटल इंडिया वीक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने इंडियास्टैक ग्लोबल, माईस्कीम और मेरी पहचान-नेशनल सिंगल साइन ऑन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर मोदी ने कहा कि आज का ये कार्यक्रम 21वीं सदी में निरंतर आधुनिक होते हुए भारत की एक झलक लेकर आया है। टेक्नोलॉजी का सही उपयोग पूरी मानवता के लिए कितना क्रांतिकारी है, इसका उदाहरण भारत ने डिजिटल इंडिया अभियान के तौर पर पूरे विश्व के सामने रखा है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि 8 वर्ष पहले शुरू हुआ ये अभियान बदलते हुए समय के साथ खुद को विस्तार दे रहा है।

इसे भी पढ़ें: विदेशों में भी अपने मित्रों का भविष्य सुरक्षित करने वाले PM ने युवाओं को बेरोज़गार बनने के लिए छोड़ा: राहुल

इसके साथ ही मोदी ने कहा कि सिर्फ 8-10 साल पहले की स्थितियों को याद कीजिए...जन्म प्रमाणपत्र लेने के लिए लाइन, बिल जमा करना है तो लाइन, राशन के लिए लाइन, एडमिशन के लिए लाइन, रिजल्ट और सर्टिफिकेट के लिए लाइन, बैंकों में लाइन, इतनी सारी लाइनों का समाधान भारत ने ऑनलाइन होकर किया। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि आज डिजिटल गर्वनेंस का एक बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर भारत में है। 1- जनधन, 2- मोबाइल, 3- आधार कार्ड, JAM की त्रिशक्ति का देश के गरीब और मध्यम वर्ग को सबसे अधिक लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि DBT के माध्यम से बीते 8 साल में 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजे गए हैं। इस टेक्नोलॉजी की वजह से करीब सवा 2 लाख करोड़ रुपये जो किसी और के हाथ में जाते थे, वो बच गए हैं।

प्रमुख खबरें

10 अक्टूबर 1992 को Vidyasagar Setu हुआ था शुरू, जानिए इस तारीख की ऐतिहासिक घटनाएं

Sarvapitri Amavasya पर Shradh और Pind Daan से होगा Pitru Paksha का समापन

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन की कोशिश, 150 लोग हिरासत में

Muzaffarnagar में 11वीं की छात्रा से छेड़छाड़, Principal मोहित सिंघल पर POCSO एक्ट