By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 26, 2018
गुवाहाटी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने आरोप लगाया है कि केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा ने भ्रष्टाचार का अंतरराष्ट्रीयकरण कर दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के नेता ने यह भी दावा किया कि संप्रग के शासनकाल में जिन घोटालों का पता चला था वह बहुत छोटा था।
आजाद ने यहां संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया, ‘भाजपा जब से केंद्र में सत्ता में आयी है, भ्रष्टाचार का अंतराष्ट्रीयकरण हो गया है । घोटाला करने वाले आसानी से (देश से) बाहर जा रहे हैं जो कभी नहीं लौटने वाले हैं।’