'न्यायपालिका में भ्रष्टाचार एक गंभीर समस्या, नियुक्ति प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट को देना होगा ध्यान', कपिल सिब्बल का बड़ा बयान

By अंकित सिंह | Mar 21, 2025

वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने शुक्रवार को न्यायपालिका में भ्रष्टाचार के मुद्दे को गंभीर बताते हुए कहा कि यह वर्षों से जारी है। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार एक बहुत ही गंभीर मुद्दा है। यह कोई पहली बार नहीं है कि देश के वरिष्ठ परिषदों और वकीलों ने इस मुद्दे को उठाया हो। यह कई सालों से चल रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि सर्वोच्च न्यायालय को न्यायाधीशों की नियुक्ति की प्रक्रिया में आने वाले मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए। सिब्बल ने कहा कि भ्रष्टाचार केवल न्यायपालिका में ही नहीं बल्कि समाज में भी एक मुद्दा बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Vanakkam Poorvottar: Manipur के Churachandpur में Curfew जारी, मोदी सरकार बोली- राज्य में सामान्य स्थिति लाकर रहेंगे

दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश यशवंत वर्मा के यहां स्थित आधिकारिक आवास से कथित रूप से बड़ी नकद राशि बरामद होने की घटना के बाद, उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम ने उन्हें इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना की अगुवाई वाले पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने कथित घटना के बाद तत्काल एक बैठक की और न्यायमूर्ति वर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय से स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया। न्यायमूर्ति वर्मा का प्रस्तावित स्थानांतरण केंद्र द्वारा कॉलेजियम की सिफारिश को स्वीकार करने के बाद प्रभावी हो सकता है।

प्रमुख खबरें

Europe का बड़ा फैसला, अब बिना Charger मिलेगा Laptop, ग्राहकों के बचेंगे हजारों रुपये

Barabanki-Bahraich Highway: 9000 पेड़ों पर अटकी Forest Clearance, NHAI और वन विभाग आमने-सामने

Ahmedabad में AI का सबसे बड़ा धोखा! Deepfake वीडियो से बिजनेसमैन के नाम पर लिया लाखों का Loan.

EPFO का Digital Revolution: अब e-Prapti Portal से Aadhaar के जरिए एक्टिव करें पुराना PF खाता.