Suit Fashion: गर्मी के मौसम में स्किन फ्रेंडली रहेंगे कॉटन पटियाला सूट, आप भी करें स्टाइल

By अनन्या मिश्रा | Jul 05, 2024

जून-जुलाई के महीने में गर्मी इतनी अधिक होने लगती है कि हर कोई घर पर रहना पसंद करता है। क्योंकि इस चिलचिलाती धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में बाहर जाने से पहले यह सोचना पड़ता है कि क्या आउटफिट पहना जाए। हालांकि घर पर रहने के दौरान तो यह समस्या नहीं होती है, लेकिन जब किसी पार्टी या फंक्शन में जाना होता है, तो इस बारे में सोचना पड़ता है।

इसे भी पढ़ें: Fashion Trend: डिफरेंट लुक पाने के लिए लहरिया डिजाइन में ट्राई करें को-ऑर्ड सेट, लगेंगी बेहद खूबसूरत

हैवी प्रिंट पटियाला सूट

अगर आप किसी खास इवेंट में जाने की तैयारी कर रही हैं, तो आप हैवी प्रिंट वाले पटियाला सूट को कैरी कर सकती हैं। इसको पहनन कर आपको बहुत प्यारा लुक मिलेगा। वहीं आपको नए डिजाइन का सूट पहनने का मौका मिलेगा। आप चाहें तो पटियाला या हैवी पटियाला डिजाइन वाले सूट के साथ छोटे कुर्ते को कैरी कर सकती हैं। या फिर पटियाला डिजाइन वाले सूट खरीदकर टेलर से अपनी पसंद का डिजाइनर सूट बनवा सकती हैं। इस तरह के सूट के लिए ढाई मीटर कपड़े की जरूरत होगी वहीं पटिलाया के लिए साढ़े तीन मीटर कपड़ा लगेगा। इतने में आपका हैवी पटियाला सूट बनकर तैयार हो जाएगा।

फ्लोरल प्रिंट पटियाला सूट

अगर आप अलग-अलग डिजाइन वाले पटियाला सूट पहनना चाहती हैं। साथ ही आप कपड़ा खरीदकर ऐसा सूट तैयार करवा रही हैं। तो आप अलग-अलग डिजाइन के फैब्रिक को खरीदकर कॉन्ट्रास्ट में अपने लिए पटियाला सूट बनवा सकती हैं। लाइट प्रिंट कुर्ते के साथ फ्लोरल प्रिंट पटियाला डिजाइन काफी अच्छा लगेगा। वहीं आप चाहें तो टेलर से भी इस तरह के कॉम्बिनेशन वाला सूट बनवा सकती हैं। सूट के हिसाब से चुन्नी डिजाइन करवा सकती हैं। बता दें कि बाजार से आप 500 से 1000 रुपए तक में इस तरह के सूट आसानी से मिल जाएंगे।

सिंपल डिजाइन वाले पटियाला सूट

अगर अधिक गर्मी के कारण आपका अधिक हैवी सूट पहनने का मन नहीं है, तो आप सिंपल डिजाइन वाला सूट कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको लुक अच्छा मिलेगा और आप कंफर्टेबल भी रहेंगी। इस तरह के सूट में आपको छोटा और बड़ा दोनों तरह के प्रिंट मिल जाएंगे। आप चाहें तो फैब्रिक खरीदकर भी इसको तैयार करवा सकती हैं। इस तरह के सूट में आप नेकलाइन और स्लीव्स के नए डिजाइन बनवा सकती हैं। इससे आपके सूट को प्यारा लुक मिलेगा।

प्रमुख खबरें

पैसा कभी हमारे बीच नहीं आया: Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के एलिमनी ठुकराने पर Jay Bhanushali का दिल जीतने वाला रिएक्शन

Mumbai Mayor के दफ्तर, Amitabh Bachchan के आवास और Diljit Dosanjh के शो पर बम हमले की धमकी

अरुणाचल सीमा तनाव पर PM Narendra Modi संसद को विश्वास में लें: Congress

UP MLC Election: फतेहपुर में बूथ कैप्चरिंग का प्रयास, Akhilesh Yadav ने BJP पर साधा निशाना