किसी देश के राष्ट्रपति को जबरन उठाकर कैद करने के लिए ट्रंप को मिला शांति पुरस्कार? क्या नोबेल प्राइज को इस तरह किसी और को बांटा जा सकता है

By अभिनय आकाश | Jan 16, 2026

वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरीना मचालो ने गुरुवार को अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दे दिया है। वाइट हाउस में उनकी राष्ट्रपति ट्रंप से मुलाकात हुई। इसी बीच उन्होंने अपना यह अवार्ड ट्रंप को सौंप दिया। उन्होंने कहा 200 साल के इतिहास में यह पहली बार है कि वेनेजुला की जनता वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक पदक दे रही है। यह नोबेल शांति पुरस्कार का पदक है जो हमारी आजादी के लिए उनके खास योगदान के सम्मान में दिया जा रहा है। मचाडो का यह कदम ट्रंप के उस फैसले के बाद आया है जिसमें उन्होंने अमेरिकी सैनिकों को वेनेजुएला भेजकर राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को गिरफ्तार करवाने और अमेरिका लाकर उन पर आरोप तय करवाने का आदेश दिया था। 

इसे भी पढ़ें: मुनीर को दरवाजे से भगा दिया! ट्रंप का पाक पर ऐसा बड़ा फैसला! शहबाज की उड़ी नींद

मचाडो ने अपना शांति पुरस्कार ट्रंप को क्यों दिया?

नोबेल शांति पुरस्कार, जिसे सभी नोबेल पुरस्कारों में सबसे प्रतिष्ठित माना जाता है और जो उन लोगों को दिया जाता है जिन्होंने मानव जाति को सबसे बड़ा लाभ पहुंचाया है। इस वर्ष मचाडो को प्रदान किया गया था। वेनेजुएला के राष्ट्रपति मादुरो को सत्ता से जबरन हटाने के बाद उन्होंने घोषणा की कि वह इसे ट्रंप को देंगी। मचाडो ने बाद में कहा कि यह उपहार वेनेजुएला के लोगों की स्वतंत्रता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की मान्यता में था। व्हाइट हाउस से निकलने के बाद मचाडो ने पत्रकारों से कहा मैंने संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति को पदक, नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हमारी स्वतंत्रता के प्रति उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की मान्यता के रूप में मैंने ऐसा किया। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा मारिया ने मेरे द्वारा किए गए कार्यों के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया। आपसी सम्मान का यह कितना अद्भुत भाव है। मारिया, आपका धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

Nepal Flood के बाद UP में अलर्ट, महराजगंज और कुशीनगर में नदियों पर निगरानी

Nepal Floods में 130 से ज्यादा भारतीय लापता, Isha Foundation के 77 सदस्य भी शामिल

Nepal Floods में 130 से अधिक भारतीय लापता, ईशा फाउंडेशन के 77 सदस्य भी शामिल

BJP नेता Amar Pal Maurya का Lucknow में जोरदार स्वागत, गिनाए सरकार के काम