Council Elections: विपक्षी एमवीए ने दो सीट जीती, भाजपा ने एक और निर्दलीय तांबे नासिक में विजयी रहे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2023

मुंबई। महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)- बालासाहेबांची शिवसेना गठजोड़ को झटका देते हुए महा विकास अघाड़ी (एमवीए) समर्थित उम्मीदवारों ने दो सीट जीत ली और एक तीसरी सीट पर जीतती नजर आ रही है। भाजपा के ज्ञानेश्वर म्हात्रे को कोंकण मंडल शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी घोषित किया गया। नासिक स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सत्यजीत तांबे विजयी रहे। उन्होंने एमवीए समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार शुभांगी पाटिल को हराया गया। नागपुर मंडल शिक्षक सीट पर भाजपा समर्थित उम्मीदवार को विपक्षी महा विकास अघाड़ी (एमवीए) के हाथों हार का सामना करना पड़ा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एमवीए समर्थित उम्मीदवार सुधाकर अडबले ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागोराव गनार को हराकर नागपुर शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की।

इसे भी पढ़ें: निर्णय लेने में भाजपा की देरी से AIADMK के खेमों में भ्रम की स्थिति

औरंगाबाद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के उम्मीदवार विक्रम काले ने जीत दर्ज की। अमरावती स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी लिंगाडे भाजपा प्रत्याशी रंजीत पाटिल से आगे चल रहे हैं। पांच परिषद सदस्यों का छह साल का कार्यकाल (शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से तीन और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से दो) सात फरवरी को समाप्त हो रहा है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi की धरना-छाप राजनीति क्या गुल खिलाएगी? LoP छात्रों का वास्तव में भला चाहते हैं या सिर्फ सुर्खियों में जगह चाहते हैं?

Punjab Bandh से थमी रफ्तार, बंदी सिंहों की रिहाई की मांग पर बाजार और सड़कें बंद

Shubman Gill ने Colombo में बाएं हाथ के स्पिनरों के खिलाफ किया नेट अभ्यास

Jharkhand में JSSC CGL रद्द होने के खिलाफ सफल अभ्यर्थियों ने किया सचिवालय घेराव