लाडकी बहिण को लखपति दीदी बनाने वाले पार्षदों को NMC में मिलेंगे अच्छे पद: Fadnavis

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कहा कि जो पार्षद लाडकी बहिण योजना की लाभार्थियों को लखपति दीदी बनाने में मदद करेंगे, उन्हें नासिक महानगरपालिका (एनएमसी) में अच्छे पदों से पुरस्कृत किया जाएगा।

नासिक में 15 जनवरी को होने वाले नगर निकाय चुनावों के लिए एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लखपति दीदी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई एक योजना है और जो लोग ‘लाडकी बहिण’ लाभार्थियों को लखपति दीदी में बदलेंगे, उन्हें एनएमसी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाएंगी।

नासिक के लिए विकास योजनाओं का खाका पेश करते हुए उन्होंने कहा कि शहर की सुरक्षा के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस 4,000 एआई-संचालित सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

फडणवीस ने नासिक को स्मार्ट और आधुनिक शहर बनाने के संकल्प के साथ आईटी पार्क और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी हब स्थापित करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने नासिक में 27,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं और हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल)इकाई में 12,000 करोड़ रुपये के निवेश की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र को नासिक में विमानन-संबंधी रक्षा गलियारा बनाने की सिफारिश की गई है।

प्रमुख खबरें

Sawan 2026: कामिका एकादशी पर Dwi-Pushkar Yoga का महासंयोग, इन राशियों के खुलेंगे किस्मत के द्वार

Mahesh Babu Birthday: 9 साल का ब्रेक और South Cinema का बादशाह बनने तक का सफर, जानें अनसुने Facts

Nagasaki Day: US ने जब Nagasaki पर गिराया Fat Man परमाणु बम, जिसने बदल दिया World History का पूरा चेहरा

Oleksiy Yukov को कीव में दी गई अंतिम विदाई, Ukraine में बारूदी सुरंग विस्फोट में हुई मौत