MP में पार्षद चुनेंगे महापौर और अध्यक्ष, जल्द चुनाव होने की है संभावना

By सुयश भट्ट | Jul 15, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय और  पंचायत चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। वहीं महापौर और नगरीय निकाय अध्यक्ष चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। जिसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने इसके संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसे भी पढ़ें:MP में अटका हुआ है जिला पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव, सवा साल पहले हुआ था आरक्षण 

बता दें कि बीपी सिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति के मद्देनजर वर्तमान में आम निर्वाचन करवाया जाना संभव है। उन्होंने कहा कि पहले नगरीय निकायों के निर्वाचन करवाए जाएंगे। नगरीय निकायों में बनने वाले स्ट्राँग रूम में सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने की व्यवस्था करें।

वहीं दो चरण में मतदान होगा। प्रथम चरण में 155 और दूसरे चरण में 192 नगरीय निकायों में मतदान कराया जाएगा। महापौर/अध्यक्ष का निर्वाचन अप्रत्यक्ष प्रणाली से होगा। इन 347 नगरीय निकायों में सभी 16 नगर निगम शामिल हैं। साथ ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 3 मार्च 2021 को हो चुका है।

प्रमुख खबरें

UNGA 81st Session | भारत की कूटनीतिक सक्रियता, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने ईयू और नाउरू के नेताओं से की उच्चस्तरीय चर्चा

Houthi हमलों के बीच ब्रिटेन Saudi Arabia के सैन्य विमानों को हवा में देगा ईंधन

Mumbai BKC Mall में फर्जी PMO आईडी और हथियार के साथ घुसे छात्र को कोर्ट से मिली जमानत

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट