राजस्‍थान की कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हुई: चुघ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 27, 2022

जयपुर, 26 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने बुधवार को कहा कि राज्य में कांग्रेस सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इससे छुटकारा पाना चाहती है। भाजपा नेता ने कहा कि राज्य सरकार को अनेक तरह के माफिया चला रहे हैं और यह हर मोर्चे पर विफल रही है। चुघ ने यहां संवाददताओं से कहा, माफिया राजस्थान सरकार चला रहा है।

केंद्र सरकार द्वारा जरूरी खाद्य पदार्थों पर माल व सेवा कर (जीएसटी) लगाने संबंधी सवाल पर चुघ ने कहा कि मॉल में उपलब्ध पैक खाद्य पदार्थों पर कर लगाया गया है, लेकिन आटा और तेल मिलों और डेयरियों पर उपलब्ध खाद्य पदार्थों पर नहीं। उन्होंने कहा कि भरतपुर जहां एक साधु ने आत्‍मदाह का प्रयास किया था, का दौरा करने वाली अपनी जांच समिति के माध्यम से भाजपा राज्‍य में चल रहे अवैध खनन गतिविधियों की सूची सौंपेगी। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के खिलाफ कांग्रेस के विरोध के सवाल पर चुघ ने कहा कि ‘ देश का खजाना जिन्होंने लूटा है उन्हें डरना चाहिए।‘ उन्होंने कहा कि ‘अगर कांग्रेस और गांधी परिवार को लगता है कि उन्हें लूट से छूट है तो वे गलत हैं।

प्रमुख खबरें

Modi Rubber की 59 एकड़ जमीन के अवैध ट्रांसफर पर Allahabad High Court ने दिए नए सिरे से जांच के आदेश

Rajya Sabha चेयरमैन CP Radhakrishnan ने गठित की विभिन्न समितियां, खरगे भी शामिल

Womens Asia Cup: Smriti Mandhana के 124 रन से भारत सेमीफाइनल में, हांगकांग को 137 रन से रौंदा

AISA ने छात्र आंदोलनों को एकजुट करने के लिए बनाया National Platform