उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता की काउंटडाउन शुरू, मसौदा हुआ पूरा, जल्द ही उत्तराखंड सरकार को सौंपा जाएग

By अंकित सिंह | Jun 30, 2023

सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाला पांच सदस्यीय पैनल शुक्रवार को उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता पर एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया। समिति को उत्तरी राज्यों के लिए यूसीसी का मसौदा तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी। रंजना प्रकाश देसाई ने कहा, प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का मसौदा तैयार करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और विशेषज्ञ समिति की रिपोर्ट मसौदे के साथ मुद्रित होकर सरकार को सौंपी जाएगी। 

इसे भी पढ़ें: पवार ने यूसीसी पर स्पष्टीकरण’ मांगा; संसद,में महिला आरक्षण लागू करने पर दिया जोर

धामी ने क्या कहा था

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यूसीसी मसौदा समिति ने लोगों के बीच जाकर एक साल से अधिक समय तक काम किया। इसने 2 लाख से अधिक लोगों - कई हितधारकों, संगठनों और बुद्धिजीवियों से बात की। इसके बाद उनका ड्राफ्ट तैयार हो रहा है। यह पूरा होने वाला है, एक बार जब हम इसे प्राप्त कर लेंगे तो हम इसकी जांच करेंगे। हम विशेषज्ञों से चर्चा करेंगे और आगे की कार्रवाई करेंगे। 

प्रमुख खबरें

UP के 18 शहरों में दौड़ेंगी 1,725 AC Electric Buses, कैबिनेट ने दी मंजूरी

मक्खी मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, केंद्र और दिल्ली पुलिस को मेट्रो और ट्रेनों पर लगी पूर्ण रोक हटाने का SC ने दिया निर्देश

सर्वपितृ अमावस्या पर इन 4 जगहों पर जलाएं दीपक, 10 अक्टूबर को तर्पण से पितरों को मिलेगी शांति

Riyadh के हवाई अड्डे पर हमले में Saudia एयरलाइंस कैप्टन समेत तीन नागरिकों की मौत