चुनाव लड़ेंगे किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ! खट्टर और टिकैत में वार-पलटवार

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

पिछले लगभग 7 महीने से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। राजधानी दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसान आंदोलन लगातार जारी है। इन सब के बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बड़ा बयान दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक खट्टर ने कहा कि राजनीति से प्रेरित होकर वे इस आंदोलन को चलाए हुए हैं। इस आंदोलन में किसानों की समस्याओं को लेकर उनका कोई सरोकार नहीं है, किसान तो नए कृषि क़ानूनों का अच्छा मानता है। खट्टर का यह बयान किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी के चुनाव लड़ने को लेकर दिए गए बयान के बाद आया है। मनोहर लाल खट्टर के इसी बयान को लेकर अब किसान नेता राकेश टिकैत ने पलटवार किया है। टिकैत ने कहा कि ये संयुक्त मोर्चे का फैसला नहीं है। ये गुरनाम सिंह की सोच हो सकती है। बहुत लोगों का इस तरह का विचार है कि चुनाव में जाएं लेकिन अभी ये फैसला नहीं है। हमारा मानना है कि आंदोलनकारी को चुनाव में नहीं जाना चाहिए। आंदोलन गैर राजनीतिक रहे। चुनाव से फायदा नहीं होगा। आपको बताता है कि किसान और सरकार के बीच लगभग 10 दौर की बातचीत हो चुकी है। लेकिन किसान अपनी मांग पर लगातार अड़े हुए हैं।

प्रमुख खबरें

खून से लाल हुई सीतापुर की सड़क! 25 सवारियों से भरी ट्रॉली पर चढ़ा तेज रफ्तार ट्रक, 5 की मौत से परिवारों में मचा कोहराम

वायनाड Landslide में परिवार खोने वाली श्रुति ने Guruvayur Temple में रचाया विवाह

Meghan Markle के पिता Thomas Markle अमेरिका में गिरफ्तार, बाल यौन शोषण सामग्री रखने का आरोप

White House के पास हथियारों से भरा वाहन बरामद, दिमाग में आवाज़ें सुनने का दावा करने वाला Venezuela का संदिग्ध गिरफ्तार, Donald Trump की हत्या की थी साजिश