मणिपुर विधानसभा चुनाव: 265 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का होगा फैसला, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में मतगणना आरंभ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 10, 2022

इम्फाल। मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे शुरू हो गई। राज्य की 60 विधानसभा सीटों पर मतदान 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरण में हुआ था। पूर्वोत्तर राज्य के 12 समर्पित केंद्रों में चल रही मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), कांग्रेस, नेशनल पीपुल्स पार्टी और जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवारों सहित 265 प्रत्याशियों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। चुनाव बाद सर्वेक्षणों में राज्य में भाजपा को 23 से 43 सीट मिलने की संभावना जताई गई है, जबकि कांग्रेस को 17 सीट पर जीत मिलने का अनुमान जताया गया है।

प्रमुख खबरें

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़

खुल कर आ गई नेतन्याहू के UAE दौरे की कहानी, सऊदी में हलचल! इस Visit पर भारत की क्यों है नजर?