पांच राज्यों में मतगणना शुरू, नतीजों से पहले हरीश रावत ने की पूजा, CM योगी पहुंचे मंदिर

By अभिनय आकाश | Mar 10, 2022

पांच राज्यों में नतीजे घोषित होने हैं और वोटिंग की गिनती शुरू हो चुकी है। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम के वोट गिने जाएंगे। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों की मतगणना के लिए तैयारियां की जा रही हैं, मतगणना 8 बजे शुरू हो गई है। तस्वीरें नोएडा सेक्टर-88 मतगणना केंद्र के बाहर से हैं। नतीजों से पहले हरीश रावत ने की पूजा अर्चना की है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंदिर पहुंचे हैं।

इसे भी पढ़ें: मथुरा में शुरू हो गई होली की धूम, देश विदेश से पहुंचते हैं श्रद्धालु

 हरीश रावत ने की पूजा

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने कहा कि एक बार मैंने 48 सीटों पर जीत की बात कही थी कुछ उसके आसपास ही सीटें आएंगी। हमें किसी भी तहर की चिंता नहीं है। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, "मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे। एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।"

इसे भी पढ़ें: वाराणसी के बाद EVM को लेकर मिर्जापुर में बवाल, सपा कार्यकर्ताओं ने कहा- स्ट्रांग रूम से आ रही बीप की आवाज

 भगवंत मान ने गुरुद्वारे में टेका मत्था

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में माथा टेका। उन्होंने कहा, "हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।"  

प्रमुख खबरें

IPL में CSK के नए Bowling Coach बनेंगे Mohit Sharma, CEO ने की पुष्टि

Bihar में Forensic Labs का होगा आधुनिकीकरण, गृह विभाग ने बनाई विशेष रणनीति

Asian Games Cricket: बारिश से Nepal मैच रद्द, Semifinal में Sri Lanka और India की होगी टक्कर

एयरस्पेस बंद कर बहुत अकड़ में था पाकिस्तान, उसी के दोस्त से भारत ने निकाल लिया जुगाड़