Punjab में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना शुरू

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 17, 2025

पंजाब में जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुधवार सुबह शुरू हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पंजाब में 14 दिसंबर को 22 जिला परिषदों के 347 क्षेत्रों और 153 पंचायत समितियों के 2,838 क्षेत्रों में सदस्यों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। इस चुनाव में 48 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया और 9,000 से अधिक उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

राज्य भर में स्थापित केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतपत्रों की गिनती शुरू हुई। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप), कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल (शिअद) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) समेत सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने पार्टी चिह्नों पर चुनाव लड़ा।

विपक्षी दलों कांग्रेस और शिअद ने सत्तारूढ़ ‘आप’ पर 14 दिसंबर को मतदान के दौरान ‘‘खुलेआम धांधली’’ करने का आरोप लगाया था। इससे पहले भी दोनों दलों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार पर सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर उनके उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोकने और नामांकन खारिज कराने का आरोप लगाया था।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Women Health Care: 40 के बाद महिलाएं न करें सेहत से खिलवाड़, ये 5 Test बचाएंगे Serious Diseases से

ट्रंप के आगे खामनेई का सरेंडर! न्यूक्लियर प्रोग्राम रोकने पर ग्रीन सिग्नल? US से डील के लिए तेहरान ने बदला अपना रुख

इतिहास में पहली बार, 12 महीने में 5 Trade Deals, क्‍यों हिंदुस्तान संग बिजनेस करने को आतुर है दुनिया

Bangladesh Election: क्या दूसरी आजादी का सपना होगा पूरा? शेख हसीना के निर्वासन के बाद सबसे बड़े चुनाव पर एक नजर