पश्चिम बंगाल में तीन विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू, निगाहें भवानीपुर सीट पर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2021

 पश्चिम बंगाल में भवानीपुर सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतों की गिनती रविवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है, साथ ही जंगीपुर और समसेरगंज विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए भी मतगणना शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: चुनाव बाद हिंसा रोकने में नाकाम ममता को शांति सम्मेलन में शामिल होने का अधिकार नहीं: शुभेंदु

मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बने रहने के वास्ते उन्हें विधानसभा के लिए निर्वाचित होना होगा। निर्वाचन आयोग ने भवानीपुर के सखावत मेमोरियल कन्या उच्च विद्यालय में बने मतगणना केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के इंतजाम किए हैं, जहां केंद्रीय बलों की 24 कंपनियां भी तैनात की गई हैं। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) स्ट्रांग रूम में आठ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और नतीजे 21 चरण की मतगणना के बाद घोषित किए जाएंगे।

तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। इन सीटों पर 30 सितंबर को मतदान हुआ था।

निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवार और उनके एजेंट जिन्होंने कोविड​​-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक ली है या जांच में संक्रमण की पुष्टि नहीं है, उन्हें मतगणना स्थलों में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों और एजेंटों को कोविड​​-19 प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है।

दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर से विधानसभा चुनाव जीतने वाले राज्य के मंत्री शोभनदेब चट्टोपाध्याय ने मई में परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद सीट खाली कर दी थी, जिससे उपचुनाव का मार्ग प्रशस्त हो गया ताकि बनर्जी यहां से चुनाव लड़ सकें।

इसे भी पढ़ें: भाजपा एक जुमला पार्टी है, पूरे भारत में इसे हराएंगे : ममता

मुर्शिदाबाद जिले के जंगीपुर और समसेरगंज में एक-एक उम्मीदवार की मौत के बाद मतदान स्थगित कर दिया गया था। भवानीपुर में 57 फीसदी से ज्यादा मतदान हुआ। समसेरगंज और जंगीपुर में क्रमशः 79.92 प्रतिशत और 77.63 प्रतिशत मतदान हुआ।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट