मतगणना में आयी मोदी की सूनामी के बाद कांग्रेस मुख्यालय में पसरा सन्नाटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। लोकसभा चुनाव मतगणना के रुझानों में भाजपा और राजग के बहुमत का आंकड़ा पार करने के साथ ही यहां कांग्रेस मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया। दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय में बृहस्पतिवार सुबह ही बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए थे, हालांकि रुझानों में पार्टी के पिछड़ने के साथ ही उनका उत्साह कम होता गया। वैसे, एग्जिट पोल में ही भाजपा नीत राजग की बड़ी जीत की संभावना जताने के बाद से कांग्रेस खेमे में उत्साह की कमी नजर आ रही थी।

इसे भी पढ़ें: हर- हर मोदी के शोर से गूंजा बंगाल, ममता को भाजपा की सीधी टक्कर

कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद एक कार्यकर्ता ने कहा, ‘‘इसकी उम्मीद नहीं थी। हम चाहते हैं कि पार्टी एकजुट होकर मेहनत करें ताकि कांग्रेस एक बार फिर मजबूत हो।’’पार्टी प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने कहा कि रुझानों से निराशा हुई है, लेकिन मतगणना संपन्न होने तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं है।

इसे भी पढ़ें: रुझानों के रुख के बाद सुषमा स्वराज ने ‘बड़ी जीत’ पर मोदी को दी बधाई

गौरतलब है कि दोपहर एक बजे तक के रुझानों के मुताबिक भाजपा नीत राजग 300 से अधिक सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाला संप्रग 100 का आंकड़ा भी छू नहीं पाया है।

 

प्रमुख खबरें

China ने समुद्र में उतार दिया पहला सुपरकैरियर युद्धपोत फुजियान, क्या ये भारतीय विक्रांत के आगे टिक पाएगा?

LokSabha Elections 2024: तीसरे चरण में मुलायम कुनबे की होगी ‘अग्नि’ परीक्षा

IPL 2024: रुतुराज गायकवाड़ ने विराट कोहली से छीनी Orange cap, जसप्रीत बुमराह के सिर सजी पर्पल कैप

London Mayor Election: लंदन का मेयर कौन? आज भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला, सादिक खान को चुनौती दे रहे दिल्ली के तरुण गुलाटी