चुनावों से पहले हेमामालिनी का दावा, PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित हाथों में है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2019

चंडीगढ़। भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ‘सुरक्षित हाथों’ में है। मोदी ने हरियाणा में अपनी पार्टी के उम्मीदवार के लिये प्रचार करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा की और कहा कि देश सुरक्षित हाथों में है। अभिनेत्री और सांसद हेमामालिनी ने स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन प्रदान करने और योग्यता के आधार पर नौकरियां देने के लिये राज्य की मनोहर लाल खट्टर नीत भाजपा सरकार की प्रशंसा की।

मथुरा से सांसद हेमामालिनी ने पलवल और महेन्द्रगढ़ में रैलियों को संबोधित कर शाम को मेवात क्षेत्र के पुनहाना में रोड शो भी किया। हरियाणा में 21 अक्टूबर को मतदान होना है और शनिवार को प्रचार अभियान थम जाएगा। हेमामालिनी ने कहा कि 10-15 साल पहले एक ऐसा समय था जब मैं सोचा करती थी कि इस देश का क्या होगा। फिर मोदी आए, वह देश को विकास की राह पर ले गए। उन्होंने पूरी दुनिया में भारत की छवि को बदल कर रख दिया, जो पहले कभी कोई अन्य प्रधानमंत्री नहीं कर सका।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant