PM मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित, तेजी से हो रहा विकास कार्य: जेपी नड्डा

By अनुराग गुप्ता | Aug 21, 2021

देहरादून। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उत्तराखंड में सैनिक सम्मान कार्यक्रम को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि भी है और वीरभूमि भी। हर घर से फौज में भागीदारी करने वाले लोग इसी भूमि पर मिलते हैं। हम ये भी जानते हैं कि किस तरीके से आपने फौज में प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने जो गौरव प्रदान किया है वो हमेशा हमें याद रखना चाहिए। बड़ी संख्या में जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर किया, अपनी जांन गंवाई है, देश उनके साथ हमेशा सम्मान में खड़ा रहता है। 

उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने कहा कि मनाली से लेकर लेह तक टनल बननी चाहिए और दुनिया की सबसे बड़ी टनल 9.9 किमी की 10,000 फीट की ऊंचाई पर बनायी गई। उन्होंने कहा कि अटल टनल का शिलान्यास भी अटल बिहारी वाजपेयी ने किया। इसके बाद 10 साल यूपीए की सरकार रही, पत्थर वहीं का वहीं रहा। उस वक्त अटल बिहारी वाजपेयी मनाली आए थे तब उन्होंने कहा था कि यह पत्थर मेरे दिल में पत्थर है और फिर बाद में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तब काम शुरू हुआ। 

इसे भी पढ़ें: राणे के ठाकरे स्मारक दौरे के बाद शिवसैनिकों द्वारा शुद्धिकरण करना गलत : फडणवीस 

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज 3,812 किमी ऑल वेदर  रोड की कनेक्टिविटी पर काम किया जा रहा है। जिसमें से 3,300 किमी की 61 सड़कें बन चुकी हैं। मैं भारत की फौज और विशेषकर बीआरओ को बधाई देता हूं कि आप लोगों ने ऑल वेदर रोड बनाकर मोदी जी के सपनें को साकार किया है। 

यहां सुने पूरा भाषण:- 

प्रमुख खबरें

Vadhvan Port परियोजना की प्रगति की समीक्षा, जहाजरानी सचिव ने काम समय पर पूरा करने के दिए निर्देश

Jammu & Kashmir: Omar Abdullah सरकार ने विधानसभा में पेश किए 5 अहम विधेयक, विधायकों का वेतन 1.8 लाख से बढ़कर 3 लाख प्रति माह होने का प्रस्ताव

Vighnaraj Sankashti Chaturthi पर बना Angarki योग, गणेश पूजन का शुभ मुहूर्त और विधि

Paris Fashion Week 2026 में Aishwarya Rai Bachchan का विंटेज जलवा! वेलवेट और क्रिस्टल आउटफिट में बिखेरा पुरानी दुनिया का ग्लैमर