मत और उपासना नहीं बल्कि देश को सर्वोपरि रखना चाहिए : आदित्यनाथ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में एकता और एकीकरण का आह्वान करते हुए मंगलवार को कहा कि मत और उपासना हमारे लिए सेकेंडरी होनी चाहिए और देश को सर्वोपरि रखना चाहिए। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने यहां अमृत वाटिका प्रांगण में ‘मेरी माटी-मेरा देश’ अभियान के तहत अमृत स्तम्भ के लोकार्पण अवसर पर कहा, भारत को विकसित बनाने के लिए आवश्यक है कि हम अपनी विरासत पर गौरव की अनुभूति करें। गुलामी के अंशों से मुक्त हो। एकता और एकीकरण का आह्वान होना चाहिए।

इस अवसर पर आदित्यनाथ ने अमृत वाटिका में हरिशंकरी के पौधे रोपित कर वृक्षारोपण महाअभियान-2023 के अन्तर्गत स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश में एक ही दिन में पांच करोड़ पौधे लगाने के अभियान की शुरुआत भी की। उन्होंने कहा कि अमृत वाटिका देश की आजादी के शताब्दी वर्ष में हम सबको एक नए संकल्प के साथ जुड़ने का भी आह्वान कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश 25 वर्ष उपरान्त अपनी आजादी का शताब्दी महोत्सव मना रहा होगा, उस समय यह अमृत वाटिका और यह अमृत स्तम्भ हम सबको आजादी के अमृत महोत्सव के संकल्पों की याद दिलायेंगे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश