By दिव्यांशी भदौरिया | Nov 14, 2026
ट्रेन सफर काफी मस्त होता है। चाहे ट्रेन का सफर हो या फिर अपनी सीट पर बैठे-बैठे मनपसंद खाना मिल जाए, तो सफर का मजा काफी दोगुना हो जाता है। आज के समय में लोग अपने फोन से ही खाना ऑर्डर करना पसंद करते हैं। क्या आप जानते है कि एक गलत क्लिक आपको बीमार बना सकता है या आपके बैंक खाते को खाली कर सकता है?
इस बीच, रेलवे की संस्था IRCTC ने ट्रेन यात्रियों के लिए एक बड़ा अलर्ट जारी किया है। उन्होंने 14 ऐसी फर्जी और अनऑथराइज्ड फूड डिलीवरी वेबसाइट्स की लिस्ट तैयार की है, जिनसे खाना मंगाना आपको भारी पड़ सकता है।
बिना लाइसेंस वाले ढाबों से आता है खाना
IRCTC ने बताया है कि ये फर्जी प्लेटफॉर्म अक्सर ऐसे रेस्टोरेंट्स से खाना पैक कराते हैं जिनके पास न तो कोई वैध फूड लाइसेंस होता है और न ही वे FSSAI के नियमों को मानते हैं। वैसे इन जगहों पर साफ-सफाई का कोई अता-पता नहीं होता है। वहीं, खाना बनाने और डिलीवरी करने वाले स्टाफ की मेडिकल जांच नहीं करनी चाहिए। ऐसी जगहों का खाना आपकी सेहत बिगड़ सकता है।
डेटा चोरी और पैसों के नुकसान का जाल
असल में खतरा सिर्फ खराब फूड को लेकर नहीं, बल्कि इन गैर-आधिकारिक साइट्स पर पेमेंट करते हैं, तो आप अपना PNR नंबर, ईमेल और बैंक से संबंधित संवेदनशील जानकारी वहां आप डाल सकते हैं। IRCTC ने बताया है कि यह वेबसाइट्स आपका डेटा लीक कर सकती है और आप साइबर ठगी का शिकार भी हो सकते हैं।
अक्सर यात्रियों की यह भी शिकायत होती है कि इन साइट्स पर पैसे कट जाने के बाद भी खाना समय पर नहीं पहुंचता है या अचानक ऑर्डर कैंसल हो जाता है। असल में जब यात्री अपना रिफंड मांगते हैं, तो कोई कस्टमर सपोर्ट नहीं मिलता है और फिर पैसा डूब जाते हैं।
इन 14 वेबसाइट्स से भूलकर भी न मंगाएं खाना
IRCTC ने अपने यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान लिंक पर भरोसा न करें और इन 14 वेबसाइट्स का इस्तेमाल न करें-
RAILRESTRO.COM
RAILRESTRO.IN
RAILMITRA.COM
TRAVELKHANA.COM
TRAINSCAFE.COM
DIBRAIL.COM
RAILFOOD.NET
TRAVELERFOOD.COM
FOODONTRACK.IN
ECATERING.APP
KHANAONLINE.IN
TRAINWAY.IN
RAILMEAL.COM
TRAINMENU.COM
किधर से ऑर्डर करें खाना?
- आधिकारिक वेबसाइट और ऐप: आप चाहे तो IRCTC की ई-कैटरिंग साइट (ecatering.irctc.co.in) पर जाकर अपना PNR नंबर डालकर सुरक्षित खाना बुक कर सकते हैं। वहीं, स्मार्टफोन में असली 'फूड ऑन ट्रैक' मोबाइल एप डाउनलोड करके ऑर्डर कर सकते हैं।
- कॉल करके मंगाएं खाना: यदि आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप सीधा IRCTC के ई-कैटरिंग हेल्पलाइन नंबर 1323 पर कॉल करें और खाना आपकी सीट पर पहुंच जाएगा।
-IRCTC के भरोसेमंद पार्टनर: जैसे कि रेलवे ने कुछ कंपनियों को अपना अधिकृत फूड पार्टनर बनाया है। इनमें Zomato, Swiggy, Zoop, RailYatri और RailRecipe शामिल है। इन ऐप्स के जरिए बिना किसी डर के खाना मंगा सकते हैं।