'देश की संपत्ति अडानी के हाथों में', Priyanka Gandhi बोलीं- PM Modi के पास किसानों के लिए पैसे नहीं हैं

By अंकित सिंह | Nov 07, 2023

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ में प्रचार किया जहां पहले चरण के लिए मतदान हुए। छत्तीसगढ़ के कुरूद में चुनावी रैली में भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि वे देश की संपत्ति चंद उद्योगपतियों को दे रहे हैं। आज देश के हवाई अड्डे और बंदरगाह अडानी को दिये जा रहे हैं। ये अडानी कौन है? अडानी आपके लिए क्या बनाता है? क्या कोई मुझे बता सकता है कि अडानी कितनी नौकरियाँ पैदा करता है? हम जानते थे कि टाटा ट्रक बनाता है, और बिड़ला द्वारा बनाई गई चीजें भी। अडानी और अंबानी क्या बनाते हैं? क्या कोई बता सकता है कि उनके यहां कितने मजदूर काम करते हैं? वे रोजगार के कितने अवसर देते हैं? वे आपके लिए कुछ नहीं बनाते।

प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा ही जनता के अधिकारों की बात की है। जैसे- शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार...। आप आज भी इंदिरा गांधी जी को याद करते हैं, क्योंकि वे जानती थीं कि यह देश आपका है। यहां की जल-जंगल-जमीन पर सबसे पहले आपका अधिकार है। छत्तीसगढ़ में जनता को उनके यही अधिकार वापस किए गए हैं। कांग्रेस की विचारधारा में हिंसा, नफरत, भेदभाव की कोई जगह नहीं है। कांग्रेस की विचारधारा कहती है कि जनता सर्वोपरि है। हमारा मानना है कि देश में सबसे अधिक शक्ति, सत्ता और संपत्ति- जनता के हाथ में होनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Palestine में तत्काल संघर्षविराम कराना चाहिए, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से Priyanka Gandhi Vadra की अपील

कांग्रेस नेता ने कहा कि मध्य प्रदेश में साढ़े तीन साल में सिर्फ 21 लोगों को रोजगार मिला है। वहीं, पूरे देश में छत्तीसगढ़ एकलौता ऐसा राज्य है, जहां बेरोजगारी दर सबसे कम है। आखिर BJP के नेता किस मुंह से वोट मांगने आते हैं? उन्होंने कहा कि आज देश की संपत्ति अडानी के हाथों में हैं। कौन है ये अडानी- इस देश का गरीब है, किसान है, मजदूर है? किसी को पता है अडानी क्या बनाता है, उसने कितने लोगों को रोजगार दिया है? अडानी ने जो आपका था, वो आपसे ले लिया है।

प्रमुख खबरें

NCERT किताब विवाद में Supreme Court का बड़ा फैसला, 3 शिक्षाविदों पर की गई टिप्पणी वापस ली

CBSE की Digital मूल्यांकन प्रणाली को Green Signal, सूत्रों ने कहा- अगले साल भी जारी रहेगी व्यवस्था

IRCTC की Secret ट्रिक: अब एजेंट के बिना भी मिलेगा Confirm Ticket, मिनटों में होगा काम

Virat Kohli के साथ बैटिंग से आया बहुत बड़ा फर्क, Devdutt Padikkal ने खोला अपनी सफलता का राज