IRCTC की Secret ट्रिक: अब एजेंट के बिना भी मिलेगा Confirm Ticket, मिनटों में होगा काम

By दिव्यांशी भदौरिया | May 22, 2026

ट्रेन में सफर करने के लिए पहले से ही अपनी टिकट बुक करनी होती है, लेकिन कई बार किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल नहीं पाता है। ऐसे में कई लोग एजेंट से अपना ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं। 

कंफर्म ट्रेन टिकट के लिए क्या करें?

- इसके लिए आपको करना होगा कि पहले ही पैसेंजर की जानकारी मास्टर लिस्ट में भर देनी है।

 - यदि आप टिकट बुक करते हैं तो इससे टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र जैसी जानकारी नहीं भरनी पड़ती हैं।

 - इससे आपका समय बचता है और कंफर्म ट्रेन टिकट मिलने की संभावना और अधिक हो जाती है।

कैसे बनाएं अपनी मास्टर लिस्ट?

पहला 

 - सबसे पहले IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं

 - आप चाहे तो IRCTC के एप पर भी जा सकते हैं।

 - इस पर अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लें।

 - फिर आपको 'MY Account' सेक्शन के 'My Profile' पर क्लिक करना है।

दूसरा  स्टेप

- अब 'Add/Modify Master List' पर क्लिक करें।

 - इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म आएगा जिसे भरकर सबमिट कर दें।

 - फॉर्म में अपनी कैटेगरी चुनकर नाम, जन्मतिथि, जैसी जरुरी जानकारी भर कर सबमिट कर दें।

 - आपको जितने यात्रियों के नाम मास्टर लिस्ट में एड करने हैं, आप कर सकते हैं।

 - इसके बाद आपकी मास्टर लिस्ट तैयार है।

तीसरा स्टेप

- जो भी ट्रेन टिकट बुक करें, तो इस लिस्ट से जिस यात्री की टिकट बुक करनी है, उसका नाम चूज करें।

 - ऐसा करने से आपका समय बचेगा आप आपको बिना किसी एजेंट की मदद से कंफर्म ट्रेन टिकट मिल सकता है।

 - ये तरीका तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने में खासतौर पर आपकी मदद कर सकता है।

प्रमुख खबरें

अहम मुद्दों पर जवाबदेही से भाग रही है सरकार: Monsoon Session से पहले Gaurav Gogoi का आरोप

US CENTCOM का Iran पर बड़ा हमला, छठी रात भी जारी रही Precision Strikes, ट्रंप बोले- बड़ी जीत करीब

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रिंटेड प्रचार पर Total Ban, सिर्फ Wall of Democracy पर लगेंगे पोस्टर

Hair Care: Monsoon की Humidity नहीं बिगाड़ पाएगी आपका Hairstyle, इन Hair Care हैक्स से बाल दिखेंगे हमेशा फ्रेश