Unity, integrity के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान का देश सदैव ऋणी रहेगा: शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 06, 2023

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 122वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि एकता और अखंडता के लिए उन्होंने जो योगदान दिया, उसके लिए देश सदैव उनका ऋणी रहेगा। शाह ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी ने अपने जीवन से सिखाया कि राष्ट्रहित से बढ़कर कुछ नहीं होता। चाहे कश्मीर हो या फिर बंगाल, डॉ. मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए जो विराट योगदान दिया, उसके हम सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा, मुखर्जी ने पहली औद्योगिक नीति की नींव रख भारत की प्रगति के मार्ग प्रशस्त किये।

प्रमुख खबरें

Congress का केंद्र पर हमला, China के साथ बढ़ता ट्रेड डेफिसिट आर्थिक सुरक्षा के लिए खतरा

जो देश अल्पसंख्यकों की सुरक्षा नहीं कर सकता...: संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान की लगाई क्लास, कारगिल युद्ध का कराया अहसास

Asian Para Games: संदीप और हानी ने नए World Record के साथ जीता स्वर्ण, भारत के कुल 100 पदक पूरे

Bihar Legislative Council की 8 सीटों पर वोटिंग, 933 बूथों पर मतदान जारी