देश 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रांति देखेगा: ममता बनर्जी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 17, 2018

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि देश 2019 के लोकसभा चुनाव में क्रांति देखेगा और लोग भाजपा को हरायेंगे।उन्होंने दावा किया कि भाजपा ने महज 31 फीसद वोट हासिल कर 2014 का लोकसभा चुनाव जीता था लेकिन इसकी पुनरावृति नहीं हो सकती है।उन्होंने दोहराया कि ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ अगले चुनाव में उनका नारा होगा और यह चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामकाज पर जनादेश होगा।

 

फिलहाल जर्मनी यात्रा पर गयीं ममता बनर्जी ने एक बंगाली खबरिया चैनल से कहा, ‘‘उसने (भाजपा ने) 2014 में जो वादे किये थे, उनमें से एक भी वादा पूरा नहीं किया।’’ उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में कोई भी भाजपा को वोट नहीं देगा और लोग उनके पक्ष में मतदान करेंगे जो मजबूत हैं।उन्होंने कहा, ‘‘वे (मजबूत) दल केंद्र में सरकार बनायेंगे। कौन प्रधानमंत्री होगा- इसका फैसला बाद में किया जाएगा। देश 2019 में क्रांति देखेगा।’’

 

मोदी की अगुवाई वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के रथ को रोकने के लिए संघीय मोर्चा का विचार रखने वाली ममता बनर्जी ने कहा कि सभी भाजपा विरोधी दल साथ आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल ‘देश में लोकतंत्र वापस लाने में’ सकारात्मक भूमिका निभायेगा।

प्रमुख खबरें

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी

अमेठी, रायबरेली से उम्मीदवारों पर फैसले के लिए खरगे को अधिकृत किया गया: Congress