देश के शीर्ष धावक नयी दिल्ली मैराथन से Asian Games का टिकट पक्का करना चाहेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2023

श्रीनू बुगाथा, ए बेलियप्पा और ज्योति सिंह गवाटे सहित भारत के शीर्ष धावक इस साल के अंत में चीन में होने वाले एशियाई खेलों के लिए क्वालीफाई करने के लक्ष्य के साथ 26 फरवरी को यहां नयी दिल्ली मैराथन में भाग लेंगे। ज्योति ने पिछले साल तीन घंटे एक मिनट और 20 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया था। वह अपने खिताब का बचाव करने उतरेंगी। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) और फिट इंडिया रेस के तत्वाधान में होने वाला यह आयोजन जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर यही पर खत्म होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘एशियाई खेलों की मैराथन स्पर्धा के लिए चुने जाने के लिए पुरुषों के लिए दो घंटे 15 मिनट और महिलाओं के लिए दो घंटे 37 मिनट का क्वालीफाई समय रखा गया है।’’ नयी दिल्ली मैराथन की एलीट रेस में हर कोई हिस्सा नहीं ले सकता। पुरुषों में दो घंटे 40 मिनट और महिलाओं में तीन घंटे 10 मिनट तक का समय निकालने वाले धावक ही इसमें भाग ले सकेंगे। इस ‘कट’ में जगह नहीं बनाने वाले धावक अपोलो टायर नयी दिल्ली मैराथन के ओपन वर्ग में भाग लेंगे। धावक मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर और पांच किलोमीटर की चार श्रेणियों में भाग लेंगे।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक बिभास सरदार पर हमले का आरोप, पार्टी ने BJP को घेरा

VHP ने फिल्म निर्माता Vivek Agnihotri पर साधा निशाना, धार्मिक रीति-रिवाजों के अपमान का आरोप

Steve Smith ने Test Cricket में 221 कैच लेकर रचा इतिहास, Joe Root का रिकॉर्ड तोड़ा

Mumbai के शिवाजी पार्क में Aaditya Thackeray और Amit Thackeray का प्रदर्शन तेज