MP में बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन, बीजेपी ने कसा तंज

By सुयश भट्ट | Mar 31, 2022

भोपाल। देश में लगातार बढ़ती महंगाई के खिलाफ मध्य प्रदेश में कांग्रेस देशव्यापी प्रदर्शन कर रही है। राजधानी भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ महंगाई मुक्त भारत आंदोलन की शुरुआत की। पूर्व सीएम कमलनाथ ने ढोल मंजीरा, थाली, ताली, घंटा बजाया। और साथ ही महंगाई डायन खाय जात है का भजन गाकर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन को लेकर बीजेपी नेता भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इसे भी पढ़ें:एमपी में शिवराज कैबिनेट की बैठक हुई सम्पन्न, कई फैसलों पर लागू मुहर 

उन्होंने कहा कि देश में लगातार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ रहे हैं। आज हर वस्तु महंगाई की शिकार है।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जितनी दाढ़ी बढ़ती है उतना ही पेट्रोल डीजल के दामों में उछाल आता हैम पीएम मोदी से आव्हान करूंगा कि दाढ़ी बढ़ाने का काम कम करें ताकि पेट्रोल डीजल के साथ रसोई गैस दाम कम हो सके।

वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास ताली और थाली के अलावा कुछ नहीं बचा है। उन्हें प्रदर्शन करने दो और हमें मंथन। इसी के साथ ही कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि समझदारों को पता है पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बाद रहे हैं। समझदारों को प्रदर्शन नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा को मिली क्लीन चिट, MAPIT ने गृह विभाग को सौंपी रिपोर्ट 

आपको बता दें कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। चुनाव खत्म होने बाद जब से तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है। गुरुवार को 10 दिन में 9वीं बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम में 80-80 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के मुताबिक अब तक 6 रुपये 40 पैसे पेट्रोल-डीज़ल महंगा हो चुका है।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: जुबानी जंग के बीच तीसरे देश में India और Pakistan ने की गुप्त बातचीत

रिश्तों पर Samantha Ruth Prabhu का बड़ा बयान, Fans बोले- Sobhita को मिला करारा जवाब!

Teesta River Management पर China-Bangladesh में करार, PM Rahman और Li Qiang ने मिलाया हाथ

Dharmendra Pradhan का Bhagwant Mann पर हमला, सिख गुरुओं का अनादर किया, इस्तीफा दें