शाहजहांपुर में घर के बाहर सो रहे दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंदा, मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 06, 2025

शाहजहांपुर जिले में घर के बाहर सो रहे दंपति को ट्रैक्टर-ट्राली ने रौंद दिया, जबकि उनकी दस वर्ष की पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश द्विवेदी ने बताया कि बुधवार रात थाना पुवाया अंतर्गत पुवायां निगोही मार्ग पर एक ट्रैक्टर ट्राली जब सुनारा बुजुर्ग गांव पहुंची तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और वाहन ने घर के बाहर सो रहे दंपति को रौंद दिया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान रामशंकर (48) एवं उनकी पत्नी तारावती (45) के रूप में की गई है।

हादसे में अपनी दादी के पास सो रही वंदना (10) गंभीर रूप से घायल हो गई। द्विवेदी ने बताया कि सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं बच्ची को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने बताया कि हादसे के बाद परिजनों ने शवों को सड़क पर रख कर रास्ता जाम किया और आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की मांग की। हालांकि बाद में अधिकारियों के समझाने पर उन्होंने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। पुलिस के मुताबिक घटना के बाद चालक फरार हो गया, उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं साथ ही ट्रैक्टर ट्राली जब्त कर ली गई है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Epstein Files के दबाव में हुई India-US Deal? Sanjay Singh ने PM Modi पर लगाए संगीन आरोप

Tamil Nadu में स्टालिन की हुंकार, Assembly Elections में Mission 200 का लक्ष्य, बोले- NDA को देंगे करारा जवाब

IND vs USA Live Cricket Score: बुमराह-संजू के बिना उतरेगी Team India, USA ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

Mouthwash का रोज इस्तेमाल, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये बड़ी गलती? जानें Side Effects