MCU के खंडवा परिसर में आगामी सत्र से शुरू होगा फिल्म पत्रकारिता का पाठ्यक्रम

By अंकित सिंह | May 14, 2021

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के खंडवा परिसर में आगामी अकादमिक सत्र से फिल्म पत्रकारिता में 1 वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित किया जाएगा। यह पाठ्यक्रम दो सेमेस्टर में होगा। पाठ्यक्रम खंडवा स्थित कर्मवीर परिसर में शुरू होगा। 13 मई 2021 को हुई बोर्ड ऑफ स्टडीज की बैठक में विषय विशेषज्ञों ने इस पाठ्यक्रम को अंतिम रूप दिया। इस बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश ने की। इससे पहले कुलपति प्रोफेसर केजी सुरेश जब खंडवा प्रवास पर गए थे तब स्थानीय नागरिकों एवं विद्यार्थियों की मांग पर उन्होंने कर्मवीर परिसर में फिल्म पत्रकारिता पर पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की घोषणा की थी। पाठ्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए बीओएस में फिल्म फिल्म पत्रकारिता एवं अकादमिक क्षेत्र के प्रमुख हस्ताक्षर उत्पल दत्ता, अशोक शरण, पंकज सक्सेना, सुश्री सुरभि बिप्लब आदित्य सेठ, अतुल गंगवार एवं आशीष भवालकर शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

UPI Payment Charges और UPI New Rules सामने आते ही जनता खुश, Modi Hai To Sab Mumkin Hai

Telangana में Semiconductor उद्योग लगाएगा Singapore, CM Revanth Reddy से मिले प्रतिनिधि

आखिर क्या हुआ था Isha Rikhi और Badshah के रिश्ते में? बिग बॉस 20 में हुआ खुलासा

PM Modi के Birthday पर शुरू होगा सेवा संकल्प अभियान, Kolkata में बोले Rajnath Singh