न्यायालय ने याचिकाकर्ता से दिल्ली में रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों के ठिकाने के बारे में पूछा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 27, 2025

उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को याचिकाकर्ता गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) से पूछा कि क्या रोहिंग्या शरणार्थी बच्चे राष्ट्रीय राजधानी में अस्थायी शिविरों या नियमित आवासीय कॉलोनियों में रह रहे हैं।

एनजीओ ‘सोशल ज्यूरिस्ट’ ने स्थानीय स्कूलों में उनके नामांकन के लिए याचिका की जांच करने से इनकार करने वाले दिल्ली उच्च न्यायालय के पिछले साल अक्टूबर के आदेश को चुनौती देते हुए सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।

उच्च न्यायालय ने कहा कि इस पहलू पर केंद्र को विचार करना होगा क्योंकि यह एक नीतिगत निर्णय है। सोमवार को सुनवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय ने याचिकाकर्ता के वकील से पूछा, “वे (रोहिंग्या शरणार्थी बच्चे) कहां रह रहे हैं? उनका पता क्या है? उनके राशन कार्ड कहां हैं?”

जब पीठ ने पाया कि याचिकाकर्ता ऐसे बच्चों को स्कूलों में दाखिला देने का निर्देश देने का अनुरोध कर रहा है, तो एनजीओ के वकील ने कहा कि याचिका केवल रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों के लिए शिक्षा के अवसरों के बारे में है।

उन्होंने कहा कि वे नियमित आवासीय कॉलोनियों में रह रहे हैं, न कि अस्थायी शिविरों में। पीठ ने कहा, “याचिकाकर्ता के वकील ने रोहिंग्या परिवारों के बारे में बेहतर जानकारी देने के लिए दो सप्ताह का समय मांगा है, जिनके बारे में कहा गया है कि वे अस्थायी शिविर के बजाय नियमित आवासीय क्षेत्रों में रह रहे हैं। मामले की अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी।

प्रमुख खबरें

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें

Jakhu Temple: Shimla के Jakhu Temple में आज भी मौजूद हैं Hanuman के पदचिन्ह, संजीवनी से जुड़ा है गहरा रहस्य

Pakistan की इस दलील पर झुका Israel, अपनी हिट लिस्ट से हटाए Iran के 2 बड़े नेता!

PSL कैप्टन प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भड़के डेविड वॉर्नर, अन्य कप्तानों को बताया स्कूली बच्चा