शेख हसीना और बेटे पर कोर्ट का प्रहार, नया वारंट जारी

By अभिनय आकाश | Apr 15, 2025

बांग्लादेश की एक अदालत ने राजधानी के बाहरी इलाके में आवासीय भूखंडों के आवंटन में कथित अनियमितताओं से संबंधित दो मामलों में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना, उनके बेटे सजीब वाजेद और 16 अन्य के खिलाफ नया गिरफ्तारी वारंट जारी किया। अदालत के एक अधिकारी ने कहा कि ढाका मेट्रोपॉलिटन वरिष्ठ विशेष न्यायाधीश की अदालत ने भ्रष्टाचार निरोधक आयोग (एसीसी) के आरोपपत्रों को ध्यान में रखते हुए पूर्वाचल न्यू टाउन में भूखंड आवंटन में अनियमितताओं के दो मामलों में वारंट जारी किए हैं। अभियोजन पक्ष के वकील के अनुसार, अधिकतर आरोपी सरकारी अधिकारी थे।

इसे भी पढ़ें: India Tour of Bangladesh: पहली बार बांग्लादेश में टी20 सीरीज खेलेगा भारत, BCCI का ऐलान, देखें पूरी शेड्यूल

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बंगाली नववर्ष पोइला वोइशाख (Pohela Boishakh) के अवसर पर कहा कि देश की धर्मनिरपेक्ष संस्कृति को नष्ट करने के लिए स्वतंत्रता विरोधी ताकतों ने अवैध रूप से सत्ता हथिया ली है। भारत में रह रहीं 77 वर्षीय हसीना ने लोगों से अपील की कि वे सत्ता हड़पने वालों को देश से बाहर करें। उन्होंने कहा कि अतीत में भी जव-जव स्वतंत्रता विरोधी ताकतों ने सत्ता संभाली, उन्होंने वांग्ला संस्कृति, विरासत और इतिहास पर हमला किया। उन्होंने सभी से अपील की कि वे सांस्कृतिक विविधता को अपनाएं और वांग्लादेश को एक वार फिर विश्व मंच पर गर्व से प्रस्तुत करें। 

प्रमुख खबरें

Kolkata में Football Friendly मैच में भारतीय महिला टीम रूस से 0-4 से पराजित

19 वर्षीय Mirra Andreeva ने पहली बार Alexandrova को हराकर China Open सेमीफाइनल में जगह बनाई

Haryana में INDIA Bloc का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग

Delhi Traffic Police के कैमरों ने हर मिनट काटे 10 चालान, वसूली की दर बेहद कम