त्रिवेंद्र सिंह रावत पर आरोपों को लेकर पत्रकार के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द, CBI जांच के आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2020

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को लाभ पहुंचाने के लिए नोटबंदी के बाद एक दंपती के बैंक खाते में धन जमा कराये जाने संबंधी सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए और आरोप लगाने वाले पत्रकार उमेश शर्मा के खिलाफ इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी रद्द कर दी। शर्मा के खिलाफ देहरादून के एक थाने में दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने का आदेश देते हुए न्यायमूर्ति रविंद्र मैठाणी की एकलपीठ ने याचिकाकर्ता से इस मामले के सभी दस्तावेज बुधवार दोपहर बाद तक अदालत में जमा कराने के भी निर्देश दिए। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत नहीं लड़ेंगे 2022 का विधानसभा चुनाव 

इस पर हरेंद्र सिंह रावत ने 31 जुलाई को देहरादून में इन आरोपों को झूठा और आधारहीन बताते हुए शर्मा पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। याचिकाकर्ता शर्मा की तरफ से अदालत में उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा। सभी पक्षों को सुनने के बाद, उच्च न्यायालय की एकलपीठ ने शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करते हुए उनके द्वारा सोशल मीडिया पर लगाए आरोपों की सीबीआई जांच के आदेश दिए।

प्रमुख खबरें

ICC T20 World Cup: Charani का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, Shefali की फिफ्टी से India के Semifinals के अरमान जिंदा

पत्नी-बच्चों संग Tirupati पहुंचे Nani, भगवान वेंकटेश्वर का लिया आशीर्वाद

Chhattisgarh के Bastar में नक्सलियों पर डबल स्ट्राइक, भारी हथियार और 24 Lakh Cash बरामद

Wimbledon में फिर दिखेगा Serena Williams का जलवा, बहन Venus के साथ Doubles में भी दिखाएंगी दम