अदालत ने मुख्तार अंसारी के बेटे को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 26, 2022

लखनऊ। लखनऊ की विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने माफिया से नेता बने मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ से विधायक अब्बास अंसारी को हथियार लाइसेंस मामले में भगोड़ा घोषित किया।अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ए के श्रीवास्तव ने पुलिस रिपोर्ट पर गौर करने के बाद बुधवार को यह आदेश पारित किया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- हमारे 40 विधायकों को 20-20 करोड़ में खरीदने की कोशिश की गयी

अदालत ने मामले की अगली सुनवाई के लिए 26 सितंबर की तारीख निर्धारित की है। विगत 14 जुलाई को अदालत ने अब्बास अंसारी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया था। अदालत ने थानाध्यक्ष महानगर को निर्देश दिया था कि वह वारंट का निष्पादन सुनिश्चित कर अदालत को अवगत कराएं।

प्रमुख खबरें

Prince William के ग्रामीण आवास में चोरी की कोशिश, ब्रिटिश पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

Prince William के आवास Anmer Hall में घुसे चोर, ड्रोन व हेलिकॉप्टर सर्च के बाद 2 गिरफ्तार

BJP और SAD का 2027 चुनाव के लिए गठबंधन, AAP ने साधा तीखा निशाना

Tripura के Rubber Mission 2.0 विस्तार की मांग केंद्र के सामने उठाएगा रबर बोर्ड