अदालत ने शिवसेना विधायक के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को गंभीर बताया, प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 18, 2025

मुंबई की एक विशेष अदालत ने बुधवार को महाराष्ट्र भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी) को शिवसेना विधायक मंगेश कुडालकर के खिलाफ भ्रष्टाचार और सार्वजनिक भूमि पर अनधिकृत निर्माण के आरोपों को लेकर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया।

सांसदों/विधायकों के मामलों के लिए विशेष न्यायालय के न्यायाधीश सत्यनारायण आर नवंदर ने कहा कि मुंबई के कुर्ला से विधायक कुडालकर के खिलाफ लगाए गए आरोप गंभीर प्रकृति के हैं।

अदालत ने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि एमएचएडीए (राज्य आवास एजेंसी) द्वारा सुविधा सेवा और उद्यान के लिए आरक्षित भूखंड पर, कुछ व्यावसायिक केंद्रों के साथ एक हॉल का अनाधिकृत निर्माण किया गया है।’’

न्यायाधीश ने कहा कि चूंकि ये संरचनाएं सार्वजनिक संपत्ति पर हैं, इसलिए अनधिकृत निर्माण के संबंध में ‘‘आरोपों में कुछ सच्चाई प्रतीत होती है’’। कुर्ला निवासी ने अदालत में अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कुडालकर, जिनकी पार्टी सत्तारूढ़ ‘महायुति’ का घटक दल है, ने उनके निर्वाचन क्षेत्र के विकास के लिए आवंटित सार्वजनिक धन का दुरुपयोग किया है।

प्रमुख खबरें

Hijab controversy: नीतीश कुमार की बढ़ाई गई सुरक्षा, सोशल मीड‍िया पर मिली थी धमकी

Republic Day 2026 के मेहमान पर भारत का बड़ा ऐलान, 27 देशों संग होगी 100 बिलियन की डील!

BJP का मिशन साउथ! 20 दिसंबर को नितिन नबीन का तमिलनाडु दौरा, 23 को जाएंगे पीयूष गोयल

Delhi blast case probe:दिल्ली ब्लास्ट केस में 9वीं गिरफ्तारी, आत्मघाती हमले की कसम खाने वाला सुसाइड बॉम्बर यासिर डार अरेस्ट