न्यायालय ने तिहाड़ प्रशासन से अलगाववादी नेता Yasin Malik को उचित उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को तिहाड़ जेल अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अलगाववादी नेता यासीन मलिक को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराएं, जो आतंकवाद के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है।

अदालत ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका के समर्थन में 2017 के चिकित्सा दस्तावेज संलग्न किए हैं। तिहाड़ जेल से प्राप्त रिपोर्ट से ऐसा प्रतीत नहीं होता कि वह किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित है।’’

अदालत ने कहा कि याचिका का निपटारा इस निर्देश के साथ किया जाता है कि मलिक की स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार उचित चिकित्सा प्रदान की जाए और यदि उक्त उपचार जेल में उपलब्ध नहीं है, तो उसे आवश्यक सुविधा वाले अस्पतालों में प्रदान किया जा सकता है।

उच्च न्यायालय ने मलिक की उस याचिका का निपटारा करते हुए यह आदेश दिया, जिसमें चिकित्सा देखभाल की मांग की गई थी और कहा गया था कि उसका इलाज एम्स अथवा दिल्ली या श्रीनगर के किसी अन्य सुपर-स्पेशलिटी अस्पताल में किया जाए। सुनवाई के दौरान, मलिक के वकील ने दलील दी कि वह हृदय रोगी है और तिहाड़ जेल में कोई हृदय रोग विशेषज्ञ नहीं है, इसलिए उसे इलाज के लिए एम्स ले जाया जाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप

S Jaishankar ने UNGA में बहुध्रुवीय दुनिया का किया आह्वान, वैश्विक शांति और सुधार पर दिया जोर

सूखे और Flood से जूझ रहे किसानों को केंद्र देगा पूरी मदद, Shivraj Singh Chouhan ने बनाई योजना