मंजूरी के बिना चल रहे निजी नर्सिंग कॉलेज मामले में अदालत ने सीबीआई जांच के निर्देश दिए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2022

ग्वालियर। मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की ग्वालियर पीठ ने प्रदेश के 35 निजी नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता और अन्य मुद्दों की सीबीआई से जांच कराने का निर्देश दिया है। न्यायमूर्ति रोहित आर्य और न्यायमूर्ति एम आर फड़के की खंडपीठ इन शैक्षणिक संस्थाओं की मान्यता की मांग वाली याचिका पर सुनवाई कर रही थी। मध्यप्रदेश के अतिरिक्त महाधिवक्ता एम पी एस रघुवंशी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘ बुधवार को उच्च न्यायालय की पीठ ने 35 निजी नर्सिंग कॉलेजों के कामकाज की सीबीआई जांच का निर्देश दिया।

इसे भी पढ़ें: दूसरे देश में जा रहे हैं घूमने तो पहले जान लें उनके यह अजीबो-गरीब रूल्स

अतिरिक्त महाधिवक्ता ने कहा, ‘‘ मान्यता न होने के बावजूद 35 कॉलेजों ने छात्रों को प्रवेश दिया। इन संस्थानों में बुनियादी ढांचे की कमी है। सुनवाई के दौरान कॉलेजों के कामकाज में कई अनियमितताएं सामने आई थीं।’’ रघुवंशी ने बताया कि मामले की अगली सुनवाई जनवरी में होगी।

प्रमुख खबरें

पूर्व IAS Divya Mittal का Mirzapur में भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए जिंदाबाद के नारे

सऊदी अरब ने Riyadh airport को बंद रखने की अवधि बढ़ाई, हूती मिसाइल हमले में हुई थी 12 की मौत

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, कॉजपा ने दी देशव्यापी प्रदर्शन की चेतावनी

BSNL ने स्वदेशी 5G सेवा की तैयारी तेज की, 4G विस्तार के साथ India Mobile Congress में घोषणा