सुनंदा पुष्कर मामला: साढ़े सात साल बाद शशि थरूर को मिली राहत, सभी आरोपों से हुए बरी

By अनुराग गुप्ता | Aug 18, 2021

नयी दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत से संबंधित मामले से बरी कर दिया है। आपको बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शशि थरूर पर आईपीसी की धारा 498 ए और धारा 306  के तहत आरोपी बनाया था। 

इसे भी पढ़ें: पेगासस जासूसी मामला आईटी समिति के लिए ‘सबसे अहम’, अधिकारियों से होंगे सवाल: थरूर 

विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने सुनवाई करते हुए शशि थरूर को आरोपों से बरी करने वाला फैसला सुनाया। आपको बता दें कि सुनंदा पुष्कर 17 जनवरी, 2014 की रात राजधानी दिल्ली के एक लग्जरी होटल के एक कमरे में मृत पाई गईं थीं। उस वक्त शशि थरूर के बंगले का नवीनीकरण चल रहा था, ऐसे में वह और उनकी पत्नी होटल में ठहरे हुए थे। 

प्रमुख खबरें

Joshimath में 6 लोगों को ले जा रहा Helicopter Crash, खोज में जुटी SDRF टीम

टखने की चोट से उबरे Neeraj Chopra, कुछ हफ्तों में शुरू करेंगे प्रैक्टिस और रिहैबिलिटेशन

कालीकट विश्वविद्यालय में SFI कार्यकर्ताओं पर हमले के विरोध में CPM, IUML और पुलिस पर साधा निशाना

Pakistan में Tri-Series हारकर भी Brendon McCullum बोले, World Cup में इंग्लैंड पेश करेगा चुनौती