High Court ने पंजाब सरकार को अमृतपाल की पैरोल याचिका पर फैसला लेने के लिए सात कार्यदिवस का समय दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2026

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को पंजाब सरकार को निर्देश दिया कि वह आगामी बजट सत्र में भाग लेने के लिए जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह की पैरोल याचिका पर सात कार्यदिवसों के भीतर निर्णय ले।

बजट सत्र का पहला चरण 28 जनवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगा। दूसरा चरण नौ मार्च से दो अप्रैल तक होगा। मुख्य न्यायाधीश शील नागू की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने याचिका का निपटारा करते हुए पंजाब के गृह सचिव को निर्देश दिया कि वे याचिकाकर्ता के 17 जनवरी के आवेदन पर सात कार्य दिवसों के भीतर निर्णय लें।

पीठ ने आदेश दिया कि अमृतपाल (33) द्वारा दी गई अर्जी पर लिए गए निर्णय के बारे में याचिकाकर्ता और उनके वकील को भी तुरंत सूचित किया जाए। याचिका के अनुसार, अमृतपाल पंजाब में पिछले साल आई भीषण बाढ़, राज्य में मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे और अपने खडूर साहिब निर्वाचन क्षेत्र के विकास संबंधी मुद्दों सहित विभिन्न मामलों को संसद में उठाना चाहते हैं।

प्रमुख खबरें

Nykaa Q1 Results: नायका के मुनाफे में 3 गुना से ज्यादा का उछाल, Beauty and Fashion सेगमेंट में दिखा जबरदस्त Growth

Apple App Store से Telegram अचानक हुआ गायब, Child Abuse कंटेंट पर कड़ी कार्रवाई के बाद छिड़ी बड़ी बहस

Ben Stokes का बड़ा ऐलान: International Cricket को कहा अलविदा, भविष्य में England Team का Head Coach बनने का है लक्ष्य

Samrat Choudhary ने बिहार के धरोहर स्थलों का सर्वेक्षण कराने की घोषणा की