सीलमपुर हिंसा मामले में अदालत ने 12 लोगों को जमानत दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 15, 2020

नयी दिल्ली। संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में यहां के सीलमपुर इलाके में हुए हिंसक प्रदर्शनों के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए 12 लोगों को दिल्ली की एक अदालत ने बुधवार को जमानत दे दी।अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ललित कुमार ने प्रत्येक आरोपी को 15,000-15,000 रूपये के निजी मुचलके और इतनी ही राशि की जमानत पर यह राहत प्रदान की है।अदालत ने सीलमपुर हिंसा के सिलसिले में गिरफ्तार 11 लोगों को 18 दिसंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा था।इस मामले में तीन लोगों को बाद में गिरफ्तार किया गया और दो को जमानत पहले ही मिल चुकी है।

प्रमुख खबरें

Indonesia Boat Tragedy: जावा सागर में डूबी नौका से 11 और शव मिले, मरने वालों का आंकड़ा 64 पहुंचा

Amit Shah ने रवाना की देश की पहली LNG Train, 1,500 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

महाराष्ट्र में SIR के बाद 3 करोड़ मतदाताओं के नाम कटने की आशंका, Rohit Pawar का आरोप

बंगाल में 27 लाख नाम हटने पर Election Commission का बचाव, सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को घेरा