Macron की राह का सबसे बड़ा रोड़ा हटा, फ्रांस की प्रमुख विपक्षी नेता पर कोर्ट ने 5 साल के ल‍िए लगा द‍िया बैन

By अभिनय आकाश | Apr 01, 2025

फ्रांस की दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन को 2027 के राष्ट्रपति चुनाव से रोक दिया गया है। उन्हें यूरोपीय संसद के धन के गबन का दोषी पाया गया। कोर्ट ने उन्हें 5 साल तक सार्वजनिक पद के लिए चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया। यह उनके लिए बड़ा राजनीतिक झटका है। ले पेन को 4 साल की जेल की सजा सुनाई गई, जिसमें से 2 साल निलंबित हैं और बाकी 2 साल जेल के बाहर इलेक्ट्रॉनिक ब्रेसलेट के साथ गुजारने होंगे। उनकी पार्टी नेशनल रैली ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। 

इस फैसले ने राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की उत्तराधिकारी के रूप में प्रबल दावेदार मानी जा रहीं पेन के करियर पर प्रश्नचिह्न लगा दिया। मैकों का दूसरा और अंतिम कार्यकाल 2027 में समाप्त होगा। अदालत के इस फैसले से नाखुश पेन के कुछ राजनीतिक विरोधियों ने भी कहा कि अदालत ने कुछ ज्यादा ही सख्त रुख अख्तियार किया। मुख्य न्यायाधीश ने जब यह फैसला सुनाया उस समय पेन अदालत में नहीं थीं। अदालत का यह फैसला दक्षिणपंथी नेता के करियर को बर्बाद कर सकता है। फैसला सुनाए जाने तक पेन अदालत से बाहर निकल चुकी थीं। न्यायाधीश ने पहले उन्हें सार्वजनिक पद पर आसीन होने से रोक दिया था हालांकि उन्होंने शुरू में यह स्पष्ट नहीं किया था कि कि पेन कब तक पद की दौड़ में शामिल होने के लिए अयोग्य हैं। पेन ने हालांकि तुरंत कोई टिप्पणी नहीं की, लेकिन उनके समर्थकों ने जल्द ही फैसले पर अपनी नाखुशी जाहिर कर दी। 

इसे भी पढ़ें: भारत की धाक, अमेरिका-ब्रिटेन-फ्रांस जुड़े अब तक 42 देश, इस संस्था के लिए लग गई लाइन

2 साल बाद होने हैं चुनाव

पेन अगर चुनाव में खड़ी नहीं होती हैं तो उनके 29 वर्षीय सहायक जॉर्डन बार्डेला राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार के रूप में उभर सकते हैं। जॉर्डन बार्डेला ने एक्स पर कहा कि पेन के साथ अन्याय किया जा रहा है और फ्रांस में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। पेन के राजनीतिक विरोधियों में शामिल और इस फैसले से असहज कन्जरवेटिव सांसद लॉरेंट वाउकीज ने कहा कि अदालत के फैसले ने हमारे लोकतंत्र पर दबाव बढ़ा दिया है। इस फैसले के खिलाफ अपील में पक्ष में फैसला आने के बाद ही पेन की राष्ट्रपति बनने की उम्मीदें फिर से जाग सकती हैं। हालांकि चुनाव सिर्फ दो वर्ष बाद है और ऐसी कोई गारंटी नहीं है कि अपील का फैसला पेन के पक्ष में ही होगा। अदालत का फैसला पेन की पार्टी के लिए करारी हार जैसा है। न्यायाधीश ने पेन की पार्टी के आठ अन्य वर्तमान या पूर्व सदस्यों को भी दोषी करार दिया। अदालत ने पेन और पार्टी सांसदों के अलावा उन 12 अन्य लोगों को भी दोषी ठहराया, जो पेन और वर्तमान नेशनल रैली पार्टी (पूर्व में नेशनल फ्रंट) के संसदीय सहयोगी के रूप में काम करते थे।

Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Tej Pratap Yadav की आधी रात Arrest पर भड़के Prashant Kishor, कहा- Jan Suraaj के समर्थन से डरी सरकार

Karnataka के पूर्व सीएम Siddaramaiah का बड़ा फैसला, 2028 में नहीं लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

Commonwealth Games 2026 में इतिहास दोहराने उतरेंगे Neeraj Chopra, चोट के बाद कर रहे हैं वापसी

Eva Grover के शॉकिंग खुलासे: आमिर खान के भाई Hyder Ali ने बिजली बिल भरने के लिए दूसरों के संग सोने को कहा