आचार संहिता उल्लंघन मामले में बरी हुए लालू यादव, लगा 6 हज़ार का जुर्माना

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2022

पलामू (झारखंड)।वर्ष 2009 के आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पलामू की अदालत में बुधवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद अदालत ने उन पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया और मामले का निपटारा कर दिया। सुबह जैसे ही अदालत की कार्यवाही प्रारंभ हुई लालू प्रसाद यादव ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद अदालत ने यह फैसला सुनाया। इससे पूर्व यादव सुबह 7.30 बजे न्यायाधीश एसके मुंडा की अदालत में पेश हुए।

इसे भी पढ़ें: रक्षा क्षेत्र में आत्मानिर्भरता को बढ़ावा देने की पहल, राजनाथ सिंह ने DRDO की टीडीएफ योजना के तहत 50 करोड़ रुपये की फंडिंग बढ़ाई

अदालत के बाहर जमा हुए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री के समर्थकों ने फैसले का स्वागत किया और अपने नेता को माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया। राजद की पलामू जिला इकाई के अध्यक्ष रामनाथ चंद्रवंशी ने कहा कि प्रसाद जल्द ही पटना के लिए रवाना होंगे। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) सुरजीत कुमार ने कहा कि प्रसाद के लिए अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी। क्षेत्र में यातायात को नियंत्रित किया गया था। प्रसाद सोमवार को अदालत में पेश होने के लिए पलामू के जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंचे थे। सर्किट हाउस में रहने के दौरान उनके कमरे में एक पंखे में आग लग गई जिसमें 73 वर्षीय नेता बाल-बाल बच गए। उनके सहयोगियों ने तेजी से आग को बुझा दिया।

प्रमुख खबरें

UNLF P शांति समझौता मणिपुर में स्थिरता की राह में बड़ा कदम: सरकार

Amarjit Singh Chawla मामले में SIT करेगी जांच, CM Bhagwant Mann ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

VVS Laxman अब सीनियर चयन समिति की सभी बैठकों में रहेंगे मौजूद, BCCI का फैसला

Shreyas Iyer के तूफानी शतक से भारत ने West Indies को आठ विकेट से रौंदा